कंप्यूटर में Sticky Notes क्या है ? और इसका क्या Use है ?

स्टिकी नोट्स क्या है ?

Sticky Notes
Sticky Notes

Sticky Notes एक Quick नोट्स सॉफ्टवेयर है, इसमें आप कुछ भी तुरंत नोट्स कर सकते हैं | यह माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा build किया गया है | इसे सबसे पहली बार 2002 में विंडोज XP में सामिल किया गया था तब से यह सभी विंडोज के साथ कंप्यूटर में Pre Install आता है यानि आपके कंप्यूटर में कोई भी Windows इनस्टॉल हो जैसे विंडोज 7, विंडोज 8, विंडोज 10, विंडोज 11 यह सभी में पहले से ही फ्री में इनस्टॉल होता है | स्टिकी नोट्स एक पेपर भी आता है जिसे मार्किट से खरीद कर स्टूडेंट बुक्स और कॉपी में नोट्स लिख कर tags लगाते है यह कई अलग-अलग रंगों में भी आता है, वैसे तो इसका साइज़ छोटा होता है लेकिन यह कई साइज़ में मार्किट में मिलते हैं | इसी नाम से कंप्यूटर में एक सॉफ्टवेयर भी होता है जिसे Sticky Notes कहते हैं |

Sticky Notes का क्या Use है ?

Sticky Notes on Computer
Sticky Notes on Computer Desktop

स्टिकी नोट्स का Use किसी भी प्रकार का नोट्स लिखने के लिए करते हैं | स्टिकी नोट्स कंप्यूटर में एक बहुत ही अच्छा एक डेस्कटॉप ऐप है | अगर कंप्यूटर में स्क्रीन पर कोई जानकारी Type करके उसे अपने सापने रखना हो जिससे वह आपको याद रहें जैसे आज मुझे क्या-क्या काम करना है इत्यादि, तो उसके लिए आप Sticky Notes का Use करके उसमें टाइप करके रख सकते हैं, यह आपके डेस्कटॉप पर आपके आँखों के सामने रहेगा और इसमें टाइप करने के बाद न कोई File Name देने की जरुरत है और न ही इसे सेव करने की जरुरत होती है, ये ऑटोमैटिक ही आपके डाटा को अपने पास सेव रखता है, अगर किसी कारण अचानक Computer बंद (Turn Off) भी हो जाता है तो उसके बाद कंप्यूटर On होने के बाद जब आप इसे Open करेंगें, तो इसमें जो नोट्स आपने टाइप किया था वो वैसे ही खुल जायेगा |

Sticky Notes की विशेषताएं क्या है ?

Sticky Notes की कई विशेषताएं हैं जैसे :-

  1. स्टिकी नोट्स टाइप करने के लिए हमेशा तैयार रहता है |
  2. यह एक lightweight Software है |
  3. क्योंकि यह सिस्टम सॉफ्टवेयर है इसलिए यह विंडोज के साथ ही दिया रहता है |
  4. कंप्यूटर On होने के बाद यह फिर से वैसे ही नोट्स के साथ डेस्कटॉप पर आ जाता है |
  5. इसमें नोट्स टाइप के करने के बाद Formatting भी कर सकते हैं जैसे: Bold, Italic, Underline, Font, Background Color इत्यादि |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *